थायराइड हमारी गर्दन में मौजूद एक तरह की ग्रंथि है, जो भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करती है। थायरॉइड ग्रंथि बढ़ने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। यह कोलेस्ट्रॉल, हृदय, हड्डी और मांसपेशियों को भी प्रभावित करता है। इसके इलाज के लिए लोग कई तरह की दवाइयां लेते हैं। लेकिन थायराइड की समस्या को दूर करने के लिए कई प्राचीन आयुर्वेदिक उपचार हैं जिनके माध्यम से आप अपने घर में निवारक उपाय कर सकते हैं। [Wikipedia]
थायराइड कै उपचार के लिए कुछ घरेलू नुस्खे :
1. लौकी :
अगर आप भी थायराइड से पीड़ित हैं, तो रोजाना सुबह 1 गिलास लौकी का जूस पीना चाहिए। इसे पीने के आधे से एक घण्टे तक से कुछ भी न खाएं पिए। ऐसा रोज करने से आपको बहुत जल्द थायराइड से छुटकारा मिल जाएगा।
2. काली मिर्च :
थायराइड को ठीक करने के लिए काली मिर्च बहुत फायदेमंद साबित होती है। थायराइड से मुक्त होने के लिए काली मिर्च का सेवन शुरू करें। इसका सेवन अपने भोजन, चाय या किसी भी तरह कर सकते है।
3. विटामिन ए :
थायराइड से पीड़ित व्यक्ति को अपने नियमित आहार में अतिरिक्त मात्रा विटामिन – A लेना चाहिए। इसके लिए अपने आहार में गाजर, पत्तेदार सब्जियां शामिल करें, या उन फलों और सब्जियों को शामिल करें जिनमें विटामिन – A की अधिक मात्रा होता है। विटामिन – A थायराइड पर धीरे-धीरे काम करता है और इसे कम करने में मदद करता है।
4. दूध और नारियल के तेल :
एक कप गर्म दूध में दो चम्मच नारियल का तेल अच्छी तरह मिलाएं। इस दूध को रोज सुबह खाली पेट पिएं और इसे पीने के आधे घंटे तक कुछ भी न खाएं। नारियल तेल में मौजूद फैटी एसिड थायराइड के लिए बहुत प्रभावी है। लगातार एक महीने तक एसा करने से आपको थायराइड से निजात मिलेगा।
5. आयोडीन :
आयोडीन का उपयोग थायराइड हार्मोन बनाने के लिए किया जाता है, इसलिए आयोडीन की कमी से आपके थायराइड हार्मोन का स्तर घट सकता है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए नियमित रूप से आयोडीन का सेवन करें। आप आयोडीन की मात्रा को पूरा करने के लिए खाने में आयोडीन युक्त सब्जी और फल शामिल कर सकते हैं।
6. अंडा :
अंडे में विटामिन बी और प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो हमारे शरीर में हार्मोन बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है। थायराइड के रोगियों के लिए अंडा खाना फायदेमंद है। अंडा खाने से थायराइड कंट्रोल में रहता है।
7. नारियल पानी :
नारियल पानी थायराइड को नियंत्रण करने में सहायक है। अगर आप थायराइड की बीमारी से पीड़ित हैं, तो रोजाना नारियल पानी पिएं। रोजाना ना हो सके, तो कम से कम एक दिन छोड़कर एक नारियल पानी जरूर पिए।
8. धनिया :
एक गिलास ( 250 gm ) पानी में दो चम्मच धनिया भिगोकर रात भर रख दें। सुबह इसे मसल कर पानी को अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी की मात्रा एक चौथाई हो जाए तब इसे खाली पेट पी लीजिए।
9. प्याज का उपयोग करें :
प्याज में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इसके अलावा, इसमें कैंसर रोधी गुण भी होते हैं। यह विटामिन और खनिजों से समृद्ध है। एक प्याज को बीच में से काट ले, और उसके आधे हिस्से को थायराइड वाली जगह पर 10 मिनट तक मसाज करें। उस क्षेत्र को न धोएं और रात भर के लिए छोड़ दें। आप इस उपाय को हर रात सोने से पहले कर सकते हैं।
10. योगा करें :
योगा करने से भी थायराइड की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। योगा शरीर को हमेशा फायदा पहुँचाता हैं। रोज सुबह आधे या एक घंटे तक योगा करने से आपको थायराइड का इलाज करने में आसानी होगी।
**इन सभी उपायों से आपको निश्चित रूप से लाभ होगा, लेकिन अगर आपको घरेलू परीक्षणों पर नियंत्रण नहीं मिलता है, तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।
[Read More : Thyroid : Types, Causes and Symptoms]