✔ आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो आंखों की एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं।
✔ यह प्रदूषण, बाहर की धूल, या किसी संक्रमित पदार्थ के कारण हो सकता है।
✔ इससे आंखों में खुजली, जलन, लालिमा और सूजन आदि जैसी समस्या दिखाई दे सकता है।
✔ आज हम इस लेख मे बात करेंगे कुछ ऐसे घरेलू उपचारों के बारे में , जिनके उपयोग से आप आंखों की एलर्जी जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं । [Wikipedia]
1. ठंडी सिकाई : [ Cold Compress ]
आंखों की एलर्जी को दूर करने के लिए ठंडी सिकाई बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह उपाय आंखों को तत्काल राहत दिलाने में मदद करता है (1)।
प्रक्रिया : [ Process ]
- इसके लिए आप एक साफ सूती के कपड़े लें
- इस कपड़े को बर्फ के पानी में डुबौकर उसके बाकि पानी को निचोड़े
- अब इसे कुछ देर के लिए अपनी आंखों के उपर रखें, 10 मिनट बाद दोबारा दोहराएं। दोनों आंखों के लिए अलग-अलग कपड़े का इस्तेमाल करें।
2. हल्दी : [ Turmeric ]


हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों के दर्द, लालिमा और एलर्जी को कम करने में सक्षम है।
प्रक्रिया : [ Process ]
- एक गिलास पानी उबालें और इसमें कुछ हल्दी पाउडर डालें
- अब इसमें एक कॉटन बॉल या सूती कपड़े को डुबोएं और अपनी आंखों की सिकाई करें। इस उपाय से आंखों की एलर्जी या आंखों की किसी भी तरह की समस्या से राहत पा सकते हैं।
3. कैमोमाइल टी : [ Chamomile Tea ]


कैमोमाइल टी आपके आंखों की एलर्जी को ठीक करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण एलर्जी से लड़ने में और उसे ठीक करने में सहायक होता है।
प्रक्रिया : [ Process ]
- 2 कैमोमाइल टी बैग लें, और इसे 5 मिनट के लिए एक कप गर्म पानी में डुबोएं।
- अब इस बैग को बाहर निकालें और इसे 20 मिनट के लिए रिफ्रीजरेटर में रखें।
- 20 मिनट के बाद जब यह पूरी तरह से ठंडा हो जाए, तो इसे बाहर निकाल लें
- अब अपनी आँखें बंद करें और कुछ मिनटों के लिए इस टी बैग को अपनी आँखों पर रखें।
- इस प्रक्रिया को दिन में 2-3 बार दोहराएं।
4. नमक पानी : [ Salt Water ]


यह आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आंखों की जवलन और सूजन को कम करने में मदद करता है, साथ ही साथ यह आंखों की अशुद्धि को दूर करते हैं।
प्रक्रिया : [ Process ]
- एक ग्लास पानी को उबालकर इसे थोड़ा ठंडा कर ले
- अब इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं
- नमक पानी में कॉटन को डुबो कर उससे आंखों को पोंछ ले, इस उपाय को आप दिन में कई बार कर सकते हैं।
* याद रखें कि अधिक गर्म पानी का उपयोग न करें।
5. गुलाब जल : [ Rose Water ]


गुलाब जल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों की किसी भी प्रकार की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। गुलाब जल आंखों को ठंडक देता है, और एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थों को दूर रखता है।
प्रक्रिया : [ Process ]
- गुलाबजल की कुछ बूंदें लेकर अपनी आंखों में डाले।
- नियमित रूप से 2 से 3 दिनों तक ऐसा करने से आपको अपनी आँखों की सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
6. ठंडा दूध : [ Cold Milk ]


ठंडा दूध से आंखों की सिकाई करने से आंखों की खुजली और सूजन से राहत मिलता है।
प्रक्रिया : [ Process ]
- एक कप दूध को 30 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें
- अब दूध में कॉटन बॉल डुबोएं और इसे अपनी आंखों पर रखें
- इसे लगभग 10 मिनट के लिए छोड़ दें, और इस प्रक्रिया को दिन में कई बार दोहराएं।
7. खीरा : [ Cucumber ]


खीरे में एंटीऑक्सिडेंट और सूथिंग प्रॉपर्टी होते हैं। यह आंखों की जलन और खुजली को कम करने के साथ-साथ आंखों की लालिमा और सूजन से भी राहत दिलाते हैं।
पंक्रिया : [ Process ]
- एक खीरे को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
- अब इस खीरे को बीच से गोल आकार में काट लें
- अब इस कटे हुए टुकड़ों को अपनी आंखों के ऊपर रख दे, और उसे आंखों के ऊपर तब तक रहने दे जब तक वह गर्म ना हो जाए।
- रोज ऐसा करने से आपके आंखों को काफी हद तक ठंडक मिलेगा।
8. एलोवेरा : [ Aloe Vera ]


एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसके गुणों के कारण एलोवेरा को आँखों के लिए एक प्रभावी उपचार माना जाता है। यह आंखों को ठंडक पहुंचा कर सूजन को कम करने और आंखो के एलर्जी से राहत देने में मदद करता है।
प्रक्रिया : [ Process ]
- एक ताजा एलोवेरा के पत्ते लें और इसका जेल निकाल लें
- अब इस जेल को ब्लेंड करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें
- दो कॉटन बाॅल को जेल में डुबोकर दोनो आंखों के ऊपर रख दे
- 10 – 15 मिनट तक से रहने दे, फिर निकाल ले। दिन मे कई बार ऐसा करें।
9. आलू : [ Potato ]


आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आंखों को जलन और खुजली से राहत देते हैं।
प्रक्रिया : [ Process ]
- एक कच्चा आलू को ठंडा होने के लिए 30 मिनट फ्रीज में रख दें
- अब इसे गोलाकार टुकड़ों में काट लें और दोनो आंखो पर एक एक टुकड़ा रखें
- इसे अपनी आँखों पर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- आंखों की जलन और सूजन से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को दिन में दो से तीन बार दोहराएं।


*** [ Read More : Top 12 Foods to Maintain the Health of Eyes ]